Elvish Yadav FIR: सांप के खेल में बुरे फसे एल्विश यादव, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

By संदीप दाहिमा | Published: November 3, 2023 04:11 PM2023-11-03T16:11:43+5:302023-11-03T16:21:14+5:30

Next

Elvish Yadav: सोशल मीडिया के स्टार और बिग बॉस सीजन-2 के ओटीटी विनर एल्विश यादव पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एल्विश पर आरोप है कि वह पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करवाते थे। उनकी एक वीडियो भी सामने आई है।

जिसमें वह एक सांप को हाथ में रखे हुए हैं और बगल में एक महिला भी साथ में है। दरअसल, नोएडा पुलिस ने गुरुवार देर रात एक रेव पार्टी का भंडाभोड़ किया है। पुलिस ने यहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और एक कोबरा (सांप) भी बरामद किया है।

सोशल मीडिया पर एल्विश यादव ट्रेंडिंग में हैं और कहा जा रहा है कि एल्विश यादव गिरफ्तार हो गए हैं। इधर, एल्विश ने सामने आकर सच्चाई बताई है।

एल्विश ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से करीब एक मिनट की वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं हूं आपका अपना एल्विश यादव। आज सुबह उठा हूं तो देखा है कि मेरे खिलाफ मीडिया में कैसी कैसी खबरें फैल रही हैं। एल्विश ने इन सभी खबरों को फेक और बेबुनियाद बताया।

खबरें चलाई जा रही हैं कि मैं गिरफ्तार हो गया हूं मैं नशीली उत्पादों को सप्लाई करवाता हूं। यह सब बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश पुलिस को सहयोग करने के लिए तैयार हूं।

उन्होंने कहा कि अगर मेरे खिलाफ जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं अगर 0.1 फीसदी मैं शामिल हूं या यह साबित हो जाए मैं इन सब चीजों में हूं तो मैं इसकी सारी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं। साथ ही उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया है कि जब तक कोई ठोस सबूत न मिल जाए मेरे खिलाफ गलत खबर चलाकर मेरा नाम खराब न करें।