सूरजकुंड में अरावली की पहाड़ियों पर मिला एक युवती का शव
By संदीप दाहिमा | Updated: November 24, 2022 19:49 IST2022-11-24T19:46:49+5:302022-11-24T19:49:22+5:30
फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड में अरावली की पहाडिय़ों पर बृहस्पतिवार को एक युवती का शव मिला।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले गयी। एक पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फरीदाबाद से पाली की ओर जाने वाले रोड पर करीब सौ मीटर अंदर जंगल में एक सूटकेस पड़ा मिला।
जिसमें सड़ी-गली दशा में एक युवती का शव था। पुलिस का कहना है कि यह शव कई दिनों पुरानी लग रहा है।
जान पड़ रहा है कि हत्या करके शव को यहां फेंक दिया गया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल युवती की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और शव के पोस्टमार्टम के बाद हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।