IND VS BAN 3rd ODI: किशन का इतिहास, भारत के चौथे और दुनिया के 7वें खिलाड़ी, देखें लिस्ट

भारतीय ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन ने इतिहास रच दिया। 131 गेंद में 210 रन की पारी खेली, जिसमें 24 चौके और 10 छक्के शामिल हैं। किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में अपने वनडे करियर का दोहरा शतक लगाया है। सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। मात्र 126 गेंदों का सामना करते हुए 200 रन बनाए।

किशन वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के चौथे और दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन गए। वनडे में इससे रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल, फखर जमान ने ही यह कारनामा किया था। 

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने तीन दोहरे शतक बनाया है। 264, 209 और नाबाद 208 रन।

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने सबसे पहले दोहरा शतक बनाया था। 200 नाबाद पारी खेली थी।

टीम इंडिया के विस्फोटक खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने 219 रन की पारी खेली थी।

वेस्टइंडीज के विस्फोटक खिलाड़ी ने 215 रन की पारी खेली थी।

न्यूजीलैंड खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल ने 237 नाबाद रन बनाए।

पाकिस्तान के फखर जमान ने 210 रन की पारी खेली।