लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 87 अंक नुकसान में, साप्ताहिक आधार पर लगभग स्थिर

By संदीप दाहिमा | Updated: November 18, 2022 18:16 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों में सुस्त रुख और वाहन, वित्त तथा ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 400 से अधिक अंक लुढ़कने के बाद तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कुछ हद तक उबरते हुए 87.12 अंक या 0.14 प्रतिशत टूटकर 61,663.48 पर बंद हुआ।
2 / 5
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.25 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,307.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक 2.46 प्रतिशत की गिरावट आई।
3 / 5
मारुति, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, आईटीसी और विप्रो के शेयर भी प्रमुख रूप से गिरावट में रहे। दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू मोर्चे पर कोई ख़ास हलचल नहीं होने के कारण स्थानीय बाजार अब भविष्य की दिशा के लिए वैश्विक रुझान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’’
4 / 5
उन्होंने कहा, ‘‘विकसित देशों के बाजारों में नकारात्मक रुझान और अमेरिकी केंद्रीय बैंक की आक्रामक टिप्पणियों ने दुनिया भर में चल रहे सकरात्मक रुझानों को प्रभावित किया है।’’ नायर ने कहा, ‘‘सुधार के देर से प्रयास के बावजूद सरकारी बैंकों को छोड़कर घरेलू बाजार में बड़े पैमाने पर नकारात्मक प्रवृत्ति के साथ कारोबार हुआ।’’ वहीं, साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में 131.56 अंक यानी 0.21 प्रतिशत तथा निफ्टी में 42.05 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट आई।
5 / 5
बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.45 प्रतिशत और मिडकैप 0.44 प्रतिशत टूट गया। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में बंद हुआ। यूरोपीय बाजार शुरूआती कारोबार में सकरात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट बृहस्पतिवार को गिरावट में बंद हुआ था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 618.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित