लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया 5 पैसे टूटकर 82.67 प्रति डॉलर पर

By हरीश गुप्ता | Updated: May 19, 2023 22:39 IST

Open in App
1 / 6
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट के साथ 82.67 प्रति डॉलर पर रहा। विदेशों में डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से रुपये में गिरावट आई।
2 / 6
बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और विदेशी पूंजी निवेश बने रहने के कारण रुपये को कुछ समर्थन मिला और गिरावट पर कुछ अंकुश लगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.71 प्रति डॉलर पर खुला।
3 / 6
कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट के साथ 82.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.64 के उच्च स्तर तक गया और 82.80 के निचले स्तर तक आया।
4 / 6
पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.32 प्रतिशत घटकर 103.25 रह गया।
5 / 6
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 297.94 अंक या 0.48 प्रतशत की तेजी के साथ 61,729.68 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.05 प्रतिशत बढ़कर 76.66 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
6 / 6
शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर में कल की उछाल और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारतीय रुपया दो महीने के निचले स्तर पर आ गया। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में देर से हुआ सुधार और एफआईआई निवेश बढ़ने से रुपए में तेज गिरावट पर अंकुश लगा।’’
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!