Mukesh Ambani: भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, जानिए इतने रुपए का दिया दान,

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: September 16, 2022 06:45 PM2022-09-16T18:45:09+5:302022-09-16T18:47:34+5:30

Next

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में डेढ़ करोड़ रुपए का दान दिया हैं। (फोटो: ट्विटर )

अधिकारी ने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले अंबानी शुक्रवार तड़के मंदिर पहुंचे। (फोटो: ट्विटर )

उनके साथ एनकोर हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट और आरआईएल के अन्य अधिकारी थे। (फोटो: ट्विटर )

अधिकारी ने कहा कि अंबानी ने पूजा-अर्चना के बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए. वेंकट धर्म रेड्डी को 1.5 करोड़ रुपए का चैक सौंपा। (फोटो: ट्विटर )

तिरुमाला में पहाड़ी स्थित एक गेस्ट हाउस में कुछ समय बिताने के बाद अंबानी, राधिका मर्चेंट और अन्य ने सूर्योदय के समय गर्भगृह में पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किए गए अभिषेकम में भाग लिया जो करीब एक घंटे तक चला। (फोटो: ट्विटर )

अधिकारी ने बताया कि अंबानी ने मंदिर में हाथियों को खाना भी खिलाया हैं। (फोटो: ट्विटर)