लाइव न्यूज़ :

₹2000 बढ़ा सोने का रेट, पहुंचा 1,27,900 रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें आज का सोने-चांदी का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: November 12, 2025 19:03 IST

Open in App
1 / 6
मजबूत वैश्विक रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 2,000 रुपये बढ़कर 1,27,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ यह जानकारी दी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई, जबकि सोमवार को इसका का भाव 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
2 / 6
पिछले दो सत्रों में सोने की कीमत में 3,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
3 / 6
लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए विस्फोट के बाद मंगलवार को सर्राफा बाजार बंद रहे। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष और अनुसंधान विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों के लगभग 4,100 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर स्थिर रहने के कारण सोने में एक और सत्र के लिए सकारात्मक कारोबार हुआ।’’
4 / 6
उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी सरकार के ‘शटडाउन’ के खत्म होने की संभावना की उम्मीदों से निवेशकों की कारोबारी धारणा को मजबूती मिल रही है, क्योंकि इससे महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े जारी हो सकेंगे, जो दिसंबर की बैठक में फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों के अनुमान के लिए अहम हैं।’’
5 / 6
इस बीच, बुधवार को चांदी की कीमत भी 5,540 रुपये बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को चांदी 1,55,760 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
6 / 6
विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना 4,127.59 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा, जबकि हाजिर चांदी 0.86 प्रतिशत बढ़कर 51.66 डॉलर प्रति औंस हो गई।
टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट