लाइव न्यूज़ :

सोने की कीमतों में तेजी, 572 रुपये उछलकर 1,09,624 रुपये प्रति 10 ग्राम

By संदीप दाहिमा | Updated: September 19, 2025 14:23 IST

Open in App
1 / 6
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के बाद मूल्य खरीदारी और मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते शुक्रवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तीन दिनों से जारी गिरावट थम गई।
2 / 6
इस दौरान यह कीमती धातु 572 रुपये उछलकर 1,09,624 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर, अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव 572 रुपये या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 1,09,624 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।
3 / 6
इसमें 12,685 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी तरह, दिसंबर अनुबंध के लिए भाव 516 रुपये या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 1,10,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
4 / 6
सोने की कीमतों में तेजी के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी आई। दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी का वायदा भाव 1,668 रुपये या 1.31 प्रतिशत बढ़कर 1,28,800 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
5 / 6
इसमें 17,935 लॉट के लिए कारोबार हुआ। एमसीएक्स पर अगले साल मार्च का चांदी अनुबंध 1,573 रुपये या 1.22 प्रतिशत बढ़कर 1,30,224 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
6 / 6
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 13.40 डॉलर या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 3,691.70 डॉलर प्रति औंस हो गया। दूसरी ओर चांदी का वायदा भाव 1.22 प्रतिशत बढ़कर 42.67 डॉलर प्रति औंस हो गया।
टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित