लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: 17 फरवरी को सस्ता हुआ सोना, जानें अपने शहर का सोने का भाव...

By संदीप दाहिमा | Updated: February 17, 2025 20:30 IST

Open in App
1 / 6
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को अपने सर्वकालिक उच्चस्तर से फिसल गया और 1,200 रुपये के नुकसान के साथ 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। स्टॉकिस्ट और खुदरा व्यापारियों की ताजा बिकवाली से सोने के दाम नीचे आए।
2 / 6
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये की छलांग के साथ 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।
3 / 6
इसी तरह 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी अपने सर्वकालिक उच्चस्तर से फिसल गया और 1,200 रुपये के नुकसान के साथ 87,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। शुक्रवार को यह 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।
4 / 6
सोमवार को चांदी की कीमतों पर भी बिकवाली दबाव रहा। चांदी का भाव 1,800 रुपये की गिरावट के साथ 98,200 प्रति किलोग्राम पर आ गया। चांदी शुक्रवार को एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
5 / 6
कारोबारियों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में जौहरियों तथा खुदरा व्यापारियों की मांग घटने से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। अबन्स होल्डिंग्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि निवेशकों को मंगलवार को जारी होने वाले अमेरिका के वृहद आंकड़ों का इंतजार है।
6 / 6
इससे आगे सोने की कीमतों को दिशा मिलने की उम्मीद है। मेहता ने कहा कि बाजार प्रतिभागियों को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे का इंतजार है। यह इस सप्ताह जारी होगा, जिससे मौद्रिक नीति के संकेत के बारे में जानकारी मिलेगी।
टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित