Interim Budget 2024: अंतरिम बजट में गरीब, महिलाओं, युवाओं और अन्नदाता पर ध्यान, यहां देखें 10 बड़ी बातें

By संदीप दाहिमा | Published: February 1, 2024 01:11 PM2024-02-01T13:11:14+5:302024-02-01T13:11:14+5:30

Next

10 साल के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है।

4 करोड़ से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा मिला है।

जुलाई 2024 में पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेगी।

पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत सारे कार्य किए गए हैं।

पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 70% से अधिक घरों की मालकिन महिलाएं हैं।

मुद्रा योजना के अंतर्गत महिलाओं को 30 करोड़ से अधिक ऋण दिए गए हैं।

देश में टूरिज्म सेक्टर को प्रोत्साहन देने के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा और विदेशी निवेश को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

लखपति दीदी योजना को बढ़ावा दिया जाएगा। 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का निर्णय लिया गया है।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा।