Zero Trailer Launch: शाहरुख को किस करते दिखी कैटरीना, व्हीलचेयर पर नजर आईं अनुष्का

By जनार्दन पाण्डेय | Published: November 2, 2018 05:44 PM2018-11-02T17:44:47+5:302018-11-02T17:44:47+5:30

Next

शाहरुख खान के 53वें जन्मदिन के मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शाहरुख को जीरो के ट्रेलर में एक महत्वकांक्षी बौने के करिदार में देखा जा रहा है।

उनके किरदार का नाम है बऊआ, जो मेरठ के सिंह साहब हैं। लेकिन उसे मुंबई की एक लड़की पसंद आ जाती है।

बऊआ लड़की से मिलने के लिए मुंबई आ ताजा है। हालांकि यहां आने के बाद उसे पता चलता है लड़की व्हीलचेयर पर है। वह ना तो चल सकती है और ना ही ठीक से बात कर सकती है।

लेकिन फिर भी उसे उस लड़की से प्यार हो जाता है। कहानी सबकुछ ठीक चल रही होती है, तभी फिल्म में एक दूसरी खूबसूरत लड़की की एंट्री होती है।

बऊआ का दिल उस पर फिसल जाता है। दूसरी लड़की के साथ भी बऊआ का रोमांस चलने लगता है। लेकिन कुछ दिनों के बाद बऊआ और दूसरी लड़की के बीच दूरियां आ जाती है। दूसरी लड़की बऊआ को जीरो बोलकर जलील भी करती है।

इससे आहत बऊआ फिर एक बड़ा कदम उठाता है, जो चांद पर जाने पर संबंधित है। आगे की कहानी की के लिए आपको दिसंबर का इंतजार करना पड़ेगा।

ट्रेलर बेहद शानदार है। इसमें शाहरुख बऊआ नाम के किरदार में हैं, मेरठ में जो दुकान लगाता है, स्टेज पर इमोशन, प्यार और शानदार अभिनय को पेश करता है।

लेकिन असली कहानी मुंबई में शुरू होती है। वहां वह मशहूर होता है, इतना की उससे मिलने के लिए सलमान खान भी आते हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 180 करोड़ से ज्यादा है। इसे हिंदी की महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। 

ये फिल्म क्रिसमस वीक में 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं।

जबकि शाहरुख के पिता की भूमिका में तिग्मांशु धूलिया दिखेंगे। इसके अलावा बृजेंद्र काला और मो. जीशान अयूब भी दिखाई देंगे।