रूस की सड़कों पर तापसी पन्नू का स्वैग, कॉटन साड़ी पर शूज ने नेटीजन का लुभाया दिल, देखें तस्वीरें

By अनिल शर्मा | Published: June 22, 2021 04:51 PM2021-06-22T16:51:57+5:302021-06-22T16:51:57+5:30

Next

एक्ट्रेस तापसी पन्नू रूस में यात्रा का आनंद ले रही हैं।

तापसी अपनी बहन शगुन पन्नू के साथ रूस में मस्ती कर रही हैं। उन्होंने इस ट्रिप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

रूस की सड़कों पर उनके साड़ी में स्वैग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तापसी ने कॉटन की साड़ी पहनी है और पैरों में जूते हैं। इस लुक ने सभी का ध्यान खींचा है। इस फोटो में उनका स्वैग देखने लायक है।

तापसी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। कभी रूस की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए तो कभी रूस में कॉफी का मजा लेते हुए।

इस फोटो में वह रूस के टपरी में कॉफी का लुत्फ उठा रही हैं।

इस फोटो में तापसी आराम फरमा रही हैं और आइसक्रीम का मजा ले रही हैं।

इस फोटो में तापसी को मास्को की सड़कों पर स्केट साइकलिंग का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है।

इस फोटो में तापसी अपनी बहन के साथ नजर आ रही हैं। तापसी की इस फोटो को फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज ने भी काफी पसंद किया है।

तापसी जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में नजर आएंगी।

'हसीन दिलरुबा' में तापसी के साथ अभिनेता विक्रांत मेसी और हर्षवर्धन राम मुख्य भूमिका में हैं।