लाइव न्यूज़ :

'सूर्यवंशी' में ही नहीं इन 6 फिल्मों में भी अक्षय कुमार दिखा चुके हैं वर्दी का रौब, देखें Photos

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2019 08:13 IST

Open in App
1 / 7
हाल ही अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' के दो नए पोस्टर जारी किए गए हैं, इन दोनों पोस्टर्स में अक्षय कुमार एक बार फिर पुलिस अवतार में नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं कि अक्षय पुलिस अवतार में नजर आ रहे हैं, इससे पहले भी अक्षय वर्दी पहन दर्शकों को एंटरटेन कर चुके हैं। इस लिस्ट में अक्षय की ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं। तो आइए एक बार इस लिस्ट पर डालते हैं नजर...
2 / 7
खिलाड़ी 786: अक्षय कुमार और असिन की जोड़ी को तो दर्शकों ने खूब पसंद किया था, लेकिन फिल्म की कहानी कुछ नहीं थी। इस फिल्म में अक्षय असली नहीं बल्कि नकली पुलिस के रोल में नजर आए थे।
3 / 7
राउडी राठौर: प्रभु देवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में रिलीज़ हुई थी, इस फिल्म में अक्षय के पुलिस अवतार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में अक्षय के अलावा सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में नजर आईं थी।
4 / 7
खाकी: राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म में अक्षय पुलिस की वर्दी में थे। फिल्म में अजय देवगन का नेगेटिव किरदार देखने को मिला था।
5 / 7
आन: मधुर भंडारकर की यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस अवतार दर्शकों को खूब पसंद आया था।
6 / 7
मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी: समीर माल्कन द्वारा निर्देशित इसी फिल्म से अक्षय ने खिलाड़ी सीरिज की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार-सैफ अली खान का जादू भी खूब चला था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए हिट रही थी।
7 / 7
मोहरा: अक्षय कुमार-रवीना टंडन की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की चर्चा तो हमेशा ही होती रहेगी। राजीव राय द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर फिल्म में अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, नसीरुद्दीन शाह और परेश रावल मुख्य भूमिका थे।
टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस