Chup OTT Release: सनी देओल की फिल्म 'चुप' OTT पर होने जा रही है रिलीज, जानिए किस दिन और कहां देख सकेंगे फिल्म

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: November 20, 2022 10:28 AM2022-11-20T10:28:27+5:302022-11-20T10:39:49+5:30

Next

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और साउथ एक्टर दुलकर सलमान की फिल्म 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

आर बाल्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल को एक बार फिर एक्शन अवतार में देखा गया था। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस साइको थ्रिलर क्राइम फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। (फोटो: इंस्टाग्राम)

'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' मूवी को दर्शकों के लिए 25 नवंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर #Chup ट्रेंड हो रहा है और सनी देओल और दुलकर सलमान के फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

फिल्म ओटीटी पर हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। (फोटो: इंस्टाग्राम)