श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर का हाई स्लिट गाउन में दिखा ग्लैमरस अंदाज, खुद को बताया- बेडरूम की राजकुमारी

By शैलेश कुमार भक्त | Published: May 26, 2021 11:48 AM2021-05-26T11:48:29+5:302021-05-26T12:02:59+5:30

Next

हाल ही में खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। खुशी कपूर का लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी वायरल हो रहा है।

इन तस्वीरों में खुशी कपूर लाइट पर्पल कलर के हाई स्लिट गाउन में ग्लैमरस अंदाज में पोज देते नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में खुशी डिजाइनर आउटफिट में सोफा के पास बैठी अपनी अदाओं के जलवे दिखा रही हैं।

जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

खुशी कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे बेडरूम की प्रिंसेस'। यानि खुशी ने खुद को ही अपने बेडरूम की राजकुमारी बताया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली और इसी बीच उनकी बहन खुशी कपूर भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

खुशी कपूर ने अपनी शुरुआती पढाई मुंबई शर की धीरुभाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की हुई है। अब बहन जान्हवी कपूर के जैसे करण जौहर प्रोडक्शन से बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती है।

खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। खुशी कपूर के इंस्टाग्राम पर 4.35 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।