श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने जुहू में खरीदा बंगला, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 5, 2021 02:09 PM2021-01-05T14:09:38+5:302021-01-05T14:12:35+5:30

Next

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने मुंबई के जुहू में खुद का घर खरीद लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत 39 करोड़ रुपये है।

जाह्नवी कपूर ने अभी तक केवल दो फिल्म और एक शार्ट फिल्म की हैं। 

जाह्नवी कपूर का यह नया घर जुहू की बिल्डिंग में तीन फ्लोर तक फैला हुआ है।

पोर्टल द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों में जाह्नवी कपूर का घर 3,456 स्कावयर फुट है।

घर की यह डील 7 दिसंबर को हुई थी।

जाह्नवी ने घर के लिए 78 लाख स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई हैं।

एक्ट्रेस ने यह घर साल 2020 में ही बुक करवा लिया था। खबरों के मुताबिक इस घर में 6 कारों की पार्किंग के लिए जगह है। (सभी फोटो इंस्टाग्राम)