शमा सिकंदर बर्थडे स्पेशल: 38 की हुईं शमा, देखें बिकीनी में 20 दिलकश तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: August 4, 2019 07:36 AM2019-08-04T07:36:19+5:302019-08-04T07:36:19+5:30

Next

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेस में से एक शमा सिकंदर आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

शमा सिकंदर का जन्म 4 अगस्त 1981 को राजस्थान में हुआ था।

शमा पहली बार बड़े पर्दे पर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अगन' में दिखाई दी थी।

इसके बाद शमा बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ फिल्म 'मन' में नजर आईं।

शमा को सही पहचान साल 2003 में आए टीवी सीरियल 'ये मेरी लाइफ है' से मिली थी।

इस सीरियल शमा ने पूजा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था।

शमा 'माया' और 'अब दिल की सुन' जैसी कई वेब सीरीज का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

शमा साल 2016 में रिलीज़ हुई शॉर्ट फिल्म 'सेक्स्होलिक' को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थीं।

इस फिल्म में शमा काफी बोल्ड और सेक्सी अंदाज में दिखाई दी थीं।

शमा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बायपास रोड' को लेकर चर्चा में हैं।

इस फिल्म में शमा बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

शमा अक्सर फैंस के बीच अपनी हॉट और सेक्सी तस्वीरों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।

शमा कई बार सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड जेम्स के साथ भी पिक्स शेयर कर चुकी हैं।