Kabir Singh Trailer: गुस्से और नशे के बीच शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की लव स्टोरी है इमोशनल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 13, 2019 03:50 PM2019-05-13T15:50:37+5:302019-05-13T15:50:37+5:30

Next

शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।

फैंस को इतना वेट करवाने के बाद ट्रेलर से उम्मीद की जा रही थी कि वो सभी के दिल को छू जाएगा। शाहीद कपूर के कबीर सिंह का ट्रेलर उम्मीदों पर बिल्कुल खरा उतरा।

ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। शाहिद का अंदाज और कियारा की सादगी देखते बन रही है।

कियारा के लिए स्टूडेंट्स से लड़ना हो या उसके लिए प्यार जताना शाहिद कपूर का हर अंदाज आपके दिल को भा जाएगा।

दो मिनट 43 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है और शाहिद कपूर की दीवाना और पागलपन देखने को मिल जाता है।

स्टोरी की बात करें तो कबीर सिंह कहानी है एक यंग मेडिकल सर्जन की। ये फिल्म एक लव स्टोरी होगी।

इसी साल 21 जून को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

कियारा और शाहिद कपूर की पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आएंगे।

कियारा अडवानी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई लस्ट स्टोरीज में दिखाई दी थीं। वहीं शाहिद कपूर बत्ती गुल मीटर चालू में दिखाई दिए थे।

कियारा के फिल्म कलंक में उनके गाने फर्स्ट क्लास के लिए भी उनकी काफी तारीफ हो रही है।