B'Day Spl: 40 साल की हुई 'तेरे नाम' एक्ट्रेस भूमिका चावला, इन तस्वीरों में देखें डैशिंग लुक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 21, 2018 12:56 PM2018-08-21T12:56:38+5:302018-08-21T12:56:38+5:30

Next

सलमान खान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' (2003) में लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला भला किसको याद नहीं है।

फैंस को अपनी पहली ही फिल्म में दीवाना करने वाली भूमिका चावला का आज जन्मदिन है। भूमिका चावला का जन्म 21 अगस्त 1978 में हुआ था।

सलमान के साथ करियार की शुरुआत करने वाली भूमिका बहुत की कम फिल्मों में नजर आईं थीं। लेकिन फिल्मों में सफर शुरू करने से पहले उन्होंने मॉडल के तौर पर खुद की पहचान बनाई थी।

मॉडिंग के दौरान उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलगु फिल्म से की थी उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया।

इसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा आइए आज भूमिका के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम किस्सों को जानते हैं।

एक आर्मी परिवार में जन्मीं भूमिका ने अपनी पढ़ाई दिल्ली में की। लेकिन अभिनय का शौक रखने के कारण वह 1997 में मुंबई पहुंच गईं। जिसके बाद उन्हें ऐड और हिंदी म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका मिला।

एक के बाद एक ऐड करने के बाद भूमिका को अदनान सामी और उदित नारायण के म्यूजिक एल्बम में करने का मौका मिला और उन्होंने यहीं से सबको अपनी तरफ खींचा।

इसके बाद भूमिका को जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मौका मिल गया। साल 2000 में भूमिका चावला ने 'युवाकुडु' नाम की पहली फिल्म की।

तेरे नाम के बाद उन्होंने साल 2004 में फिर सलमान खान के साथ फिल्म 'दिल ने जिसे अपना कहा' की। फिल्म में प्रीति जिंटा भी अहम किरदार में थीं, हालांकि यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।