आर माधवन के बेटे वेदांत ने भारत के लिए जीते 5 गोल्ड मेडल, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: April 17, 2023 10:36 AM2023-04-17T10:36:20+5:302023-04-17T10:37:44+5:30

Next

एक्टर आर. माधवन ने अपने दमदार अभिनय से साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इन दिनों आर. माधवन की खुशी का ठिकाना नहीं है, क्योंकि उनके बेटे वेदांत ने मलेशियाई इनविटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए 5 गोल्ड मेडल्स जीते हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे की इस अचीवमेंट की खबर शेयर की साथ ही। कुछ तस्वीरें शेयर कीं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इन तस्वीरों में वेदांत गले में पांच गोल्ड मेडल लटकाए हुए है और तिरंगे के साथ पोज दे रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

आर माधवन ने मेडल्स के साथ बेटे की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा की, "ईश्वर की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं की बदौलत इस सप्ताह के अंत में हुई मलेशियाई इनविटेशनल एज ग्रुप चैंपियनशिप में वेदांत ने भारत के लिए 5 गोल्ड मेडल्स (50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर) जीते हैं। प्रफुल्लित हूं और बहुत आभारी भी।" (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस तस्वीर में वेदांत अपनी मां सरिता नजर आ रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

आर. माधवन की इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी वेदांत को बधाई दे रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)