मिर्जापुर के रॉबिन ने गर्लफ्रेंड से की शादी, दुल्हन से बोले- ‘हां, ये भी ठीक है’, देखें खास फोटो...

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 27, 2020 06:35 PM2020-11-27T18:35:35+5:302020-11-27T18:35:35+5:30

Next

अभिनेता प्रियांशु पैन्यूली और वंदना जोशी जो मिर्जापुर वेबसीरीज के दूसरे सीजन में रॉबिन की भूमिका में थे। देहरादून में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों पिछले दो साल से डेटिंग कर रहे थे। चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन में 'ये भी ठीक है' बोलकर मशहूर हो जाने वाले अभिनेता ने शादी की।

वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें प्रियांशु एक स्पोर्टी माउंटेन बाइक पर सवार है। उन्होंने कैप्शन लिखा, 'मेरी खूबसूरत पत्नी को अपने साथ ले जाना और हम एक साथ शानदार शुरुआत करने जा रहे हैं। '

दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। प्रियांशु ने अभी तक शादी के फंक्शन की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं। लेकिन उनके फैन पेज पर कई तस्वीरें हैं।

वंदना ने अपने सोशल मीडिया पर मेहंदी की तस्वीरें साझा की हैं। कैप्शन में लिखा है, 'और यह शुरुआत है। मेहंदी की रात’। शादी में दोनों पक्षों के कुछ ही अतिथि शामिल हुए थे।

लॉकडाउन की वजह से उनकी योजना कारगर साबित नहीं हुई। अब उन्होंने शादी करने का फैसला किया और दिसंबर में मुंबई में शादी रिसेप्शन भी रखेंगे।

प्रियांशु और वंदना की मुलाकात तब हुई थी जब ये दोनों एक साथ फिल्मी दुनिया में अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। ये दोनों वर्ष 2013 में मुंबई में ही रंगमंच में काम करते हुए एक दूसरे से मिले।

दोनों वैभवी मर्चेंट के ताज एक्सप्रेस म्यूजिकल ग्रुप का हिस्सा थे। अलग-अलग जगहों पर प्रस्तुति देने के लिए इन्हें यात्राएं करनी पड़ीं इसी दौरान दोनों के बीच में नजदीकियां भी बढ़ गईं।

दोनों का करियर काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा है। लेकिन, सभी परिस्थितियों का सामना समझदारी से करते हुए अब ये दोनों शादी तक पहुंच गए हैं।

प्रियांशु ने अपने करियर की शुरुआत एक वेब सीरीज 'बैंग बाजा बारात' में एक छोटे से किरदार से की थी।

वर्ष 2016 में आई फिल्म 'लव एट फर्स्ट साइट' में काम करने का मौका मिला और इसी साल प्रियांशु नजर आए फरहान अख्तर की फिल्म 'रॉक ऑन 2' में। इस फिल्म में उन्होंने राहुल शर्मा का किरदार निभाया।

वर्ष 2018 में प्रियांशु को विक्रमादित्य मोटवानी की एक्शन फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में हर्षवर्धन कपूर के साथ देखा गया।