अनुष्का, सोनम के बाद अब मिथुन के बेटे मिमोह करने जा रहे हैं ब्याह, ये एक्ट्रेस बनेंगी दुल्हनिया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 7, 2018 03:29 PM2018-06-07T15:29:12+5:302018-06-07T15:29:12+5:30

Next

अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर के बाद अब मिमोह चक्रवर्ती भी शादी करने जा रहे हैं।

हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह की गुपचुप तरीके से शादी तय हो चुकी है।

दोनों की शादी की तारीख अगले महीने यानि 7 जुलाई को रखी गई है।

आपको इस बात को जानकर हैरानी होगी कि मिमोह जिससे शादी कर रहे हैं।

वो बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी हैं।

शीला शर्मा ने साल 1998 में महाभारत में देवकी का किरदार निभाया था।

बता दें मदालसा बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड हैं।

मिमोह ने फिल्म 'जिम्मी' से अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत की थी।

इस फिल्म की असफलता के बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ की एक्टिंग करना उनके करियर के ठीक नहीं है।