दीपिका-रणवीर ही नहीं बल्कि इटली में ये हस्तियां भी रचा चुकी हैं शादी, देखें तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: November 13, 2018 10:30 AM2018-11-13T10:30:26+5:302018-11-13T10:30:26+5:30

Next

इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली देश में अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड से हॉलीवुड तक ये स्टार्स भी इटली देश में शादी और सगाई सेरेमनी कर चुके हैं बता दें दीपिका और रणवीर सिंह इसी महीने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। तो आइए डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर...

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पिछले साल यानि 11 दिसंबर 2017 को इटली में टस्कनी से कुछ दूरी पर स्थित Buoncovento में शादी रचाई थी।

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने एक्ट्रेस कैटी होम्स के साथ साल 2006 में इटली के रोम में शादी रचाई थी। हालांकि दोनों का साल 2012 में तलाक हो गया था।

हॉलीवुड एक्ट्रेस जैसिका बेल ने सिंगर-एक्टर जस्टिन टिंबरलेक से इटली के फसानो में शादी की थी।

हॉलीवुड एक्टर और ऑस्कर विनर जॉर्ज क्लूनी ने अमाल अलामुद्दीन से इटली में शादी की थी।

रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और बिजनेसमैन आनंद पिरामिल ने भी 23 सितंबर 2018 को इटली में सगाई की थी।