बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अभिनेता अंगद बेदी से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

By भारती द्विवेदी | Published: May 10, 2018 03:06 PM2018-05-10T15:06:43+5:302018-05-10T15:06:43+5:30

Next

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी दोनों ही शादी के बंधन में बंध गए हैं।

दोनों ने सिख रीति-रिवाज से शादी की है। पिंक कलर के लंहगे में नेहा काफी प्यारी लग रही हैं।

अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। और 'पिंक', 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में निगेटिव रोल कर चुके हैं।

नेहा धूपिया ने अपने फैंस को अपनी शादी की जानकारी इंस्टाग्राम पर तस्वीर डालकर दी।

अंगद बेदी नेहा धूपिया से उम्र में दो साल छोटे हैं।

अंगद फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे का भी हिस्सा रहे हैं। आईपीएल में वो एक्सट्रा इनिंग के होस्ट थे।