निक्की तंबोली ने 'बेबी डॉल' बन कराया ग्लैमरस फोटोशूट, पिंक शॉर्ट ड्रेस में दिखा दिलकश अंदाज, देखें वायरल तस्वीरें

By शैलेश कुमार भक्त | Published: May 25, 2021 10:05 AM2021-05-25T10:05:42+5:302021-05-25T10:09:14+5:30

Next

हाल ही में निक्की तंबोली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में निक्की तंबोली सफेद बिकिनी और पिंक शॉर्ट्स ड्रेस में दिलकश अंदाज में पोज देते नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में निक्की तंबोली किसी बेबी डॉल सी नजर आ रही हैं। फैन्स उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

निक्की तंबोली तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मैंने अपना वक्त लिया। खुद को रीचार्ज किया। अपने जख्म भरे और अब वापस आ गई हूं। पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर।

निक्की तंबोली इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 में शूटिंग कर रही है। निक्की ने टीवी के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 14 में टॉप तीन प्रतिभागियों में जगह बनाई थी।

निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।

निक्की तंबोली साउथ की कई फिल्मों में नजर आई हैं। निक्की तंबोली कंचना 3, थिप्पारा मीसम जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है।

निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। निक्की तंबोली के इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।