Nickyanka wedding: प्रियंका ने निक के साथ शेयर की मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें, आप भी देखें!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 2, 2018 11:16 AM2018-12-02T11:16:33+5:302018-12-02T11:16:33+5:30

Next

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के बाद मेहंदी सेरेमनी की पहली इंस्टाग्राम पर शेयर की है। प्रियंका और अमेरिकी रैप सिंगर निक जोनस 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बध चुके है।

दोनों ने राजस्‍थान के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में कैथलिक री‌ति रीवाज से शादी कर ली। अब हिन्दू रीति-रिवाज से दोनों रविवार को इसी स्‍थान पर सात फेरे लेंगे।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर मेंहदी सेरेमनी की पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीरे में प्रियंका और निक काफी खुश दिखाई दे रहे है।

उल्लेखनीय है कि दोनों की शादी की रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 29 नवंबर से ही शुरू हो चुकी हैं। यह 2 दिसंबर तक निभाई जाएंगी। 2 दिसंबर को शादी पंजाबी/हिन्दू रीति रिवाज से होगी। उम्मेद पैलेस के 1 किलोमीटर दूर ही एंट्री रोक दी गई।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच को राजस्‍थान के जोधपुर में शादी करेंगी। इस शादी समारोह को लेकर इस वक्त कई तरह की खबरें तैर रही हैं।

इसमें एक बड़ी खबर यह है कि प्रियंका चोपड़ा की शादी में किसी भी बॉलीवुड सेलिब्रेटी को नहीं बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक शादी की रस्में पूरी की जाएंगी। इस दौरान जोधपुर पैलेस के करीब एक किलोमीटर दूर ही लोगों की एंट्री बैन कर दी जाएगी।