Mother's day 2020: खूबसूरती के मामले में अपनी बेटियों को भी टक्कर देती हैं इन एक्ट्रेसेस की मां, 'मदर्स डे' पर देखें शानदार तस्वीरें

By अमित कुमार | Published: May 10, 2020 01:33 PM2020-05-10T13:33:45+5:302020-05-10T13:33:45+5:30

Next

अनुष्का शर्मा ने अपनी मां आशिमा शर्मा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर लोगों को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं हैं।

वैसे तो मां के साथ हर दिन विशेष होता है लेकिन मदर्स डे का भी अपना खास महत्व हो जाता है।

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा कभी-कभार फिल्मी पार्टीज में नजर आती हैं। प्रियंका को हमेशा अपनी मां का सपोर्ट मिला है।

बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर राजकुमार राव ने बचपन की तस्वीरें शेयर की है।

सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां अमृता सिंह और अपनी नानी यानी अमृता सिंह की मां की तस्वीर को साझा किया है।

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनम कपूर मां सुनीता के साथ बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बचपन की फोटो शेयर की है।