'मिर्जापुर 2' के रॉबिन का हो गया ब्याह, देखें दूल्हा-दुल्हन की क्यूट तस्वीरें

By शैलेश कुमार भक्त | Published: November 27, 2020 12:35 PM2020-11-27T12:35:36+5:302020-11-27T12:40:42+5:30

Next

प्रियांशू पेन्यूली का जन्म 29 अगस्त 1988 को दिल्ली में हुआ था। उनकी पत्नी वंदना जोशी भी दिल्ली की रहने वाली हैं और पेशे से एक्टर हैं।

अमेजन प्राइम की वेबसीरीज 'मिर्जापुर 2' से चर्चा में आये अभिनेता प्रियांशु पेन्यूली ने अपनी गर्लफ्रेंड वंदना जोशी से 26 नवंबर को देहरादूरन में शादी की।

प्रियांशू पेन्यूली ने मिर्जापुर 2 में रॉबिन का किरदार निभाया है जिसका गुड्डू भैया की बहन से अफेयर होता है।

प्रियांशू पेन्यूली और वंदना जोशी पिछले सात सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

प्रियांशू पेन्यूली ने बॉलीवुड में अपना करियर मनुजा त्यागी की फिल्म 'लव एट फर्स्ट साइट' से शुरू किया। फरहान अख्तर की फिल्म 'रॉक आन' में भी प्रियांशू पेन्यूली नज़र आये थे।

प्रियांशू ने साल 2018 विक्रमादित्य मोटवाने की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में भी अभिनय किया था। प्रियांशू नेटफ्लिक्स ओरिजनल Extraction में भी अभिनय कर चुके हैं।

प्रियांशू पेन्यूली की पत्नी वंदना जोशी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कमला नेहरू कॉलेज के ग्रेजुएशन किया है।

वंदना जोशी को डांस इंडिया डांस सीज़न 2 शो से एंटरटेनमेंट जगत में पहचान मिली।

वंदना जोशी टीवी सीरियस 'दिल से दिया वचन' (नंदिनी), 'सपनों के भँवर में' (आरती) और तेरी मेरी लव स्टोरीज (जाह्नवी) में अभिनय कर चुकी हैं।