Mallika Sherawat Birthday: मल्लिका शेरावत के जन्मदिन पर देखें उनकी बेहद गॉर्जियस तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: October 24, 2019 09:01 AM2019-10-24T09:01:44+5:302019-10-24T09:01:44+5:30

Next

आज (24 अक्टूबर को) मल्लिका शेरावत का जन्मदिन है और आज वे पूरी 42 साल की हो गई हैं।

मल्लिका शेरावत एक ऐसी एक्ट्रेस रह चुकी हैं जिनका एक समय था जब कई उनके चाहने वाले फैन्स मौजूद थे।

मल्लिका शेरावत का जन्म हरियाणा के हिसार में 24 अक्टूबर 1976 को हुआ था।

मल्लिका का असली नाम रीमा लांबा था।

घर से बगावत कर बॉलीवुड तक पहुंचने का उनका सफर काफी दिलचस्प है।

मल्लिका बॉलीवुड की एक ऐसी स्टार हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में इतने बोल्ड सीन और किस दी थीं , कि फैंस के बीच छा गई थीं।

फिल्म ख्वाहिश में मल्लिका ने 17 किसिंग सीन दिये थे, जिसके बाद वह जमकर चर्चा में आई थीं।

इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'मर्डर' करने के बाद मल्लिका का सेक्सी अंदाज हर दिल में खास हो गया था।