एक बार फिर से मां बनीं लीजा हेडन, तस्वीर में दिखी दोनों बेटों की क्यूट बॉन्डिंग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 17, 2020 01:56 PM2020-02-17T13:56:00+5:302020-02-17T13:56:00+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन दूसरी बार मां बनी हैं। लीजा के पहले से ही एक बेटा है।

वहीं दूसरी बार भी वह एक प्यारे से बेटे की मां बनीं हैं।

सकेंड बेटे की जन्म की जानकारी खुद लीजा हेडन ने सोशल मीडियार फैंस के साथ शेयर की है।

लीजा ने अपने बड़े के साथ अपने न्यू बॉर्न बेकी फोटो शेयर की है।

उन्होंने उसका नाम लियो (Leo) रखा है। इसकी जानकारी लीजा ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पेज पर दी है।

बीते साल अगस्त महीने में लीजा हेडन ने एक तस्वीर शेयर कर बताया था कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

तस्वीर में लीजा अपने पति डिनो लालवानी और बेटे के साथ नजर आ रही थीं। तीनों पानी के अंदर खड़े थे।