Leo Box Office Collection: लियो ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, 13 दिनों में कमाए 314 करोड़

By संदीप दाहिमा | Published: November 1, 2023 03:37 PM2023-11-01T15:37:08+5:302023-11-01T15:37:08+5:30

Next

साउथ स्टार विजय की फिल्म लियो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में आगे बढ़ रही है।

फिल्म लियो ने ओपनिंग डे पर 64.8 करोड़ की कमाई करके सभी को चौंका दिया था।

दूसरे दिन फिल्म ने 34.25 करोड़, तीसरे दिन 38.3 करोड़, चौथे दिन 39.8 करोड़, पांचवें दिन 34.1 करोड़ कमा चुकी है।

फिल्म लियो रिलीज के बाद से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, फिल्म को फैंस का प्यार मिल रहा है।

अब तक फिल्म भारत में टोटल 314 करोड़ की कमाई कर चुकी है, अभी फिलहाल ये आंकड़े 13 दिनों के हैं।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म लियो अब तक 537 करोड़ की कमाई कर चुकी है।