सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, रोमांस, ड्रामा और एक्शन से भरपूर

By संदीप दाहिमा | Published: April 10, 2023 08:44 PM2023-04-10T20:44:01+5:302023-04-10T20:46:29+5:30

Next

सलमान खान अपनी नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।

ट्रेलर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं की फिल्म में सलमान खान रोमांस, ड्रामा और एक्शन करते नजर आने वाले हैं।

दर्शकों को सलमान खान और पूजा हेगड़े का रोमांस काफी पसंद आने वाला है।

फिल्म के गाने 'नाइयो लगदा' और 'बिल्ली बिल्ली' दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं।

ट्रेलर में सलमान विलेन बने एक्टर जगपति बाबू और विजेंद्र सिंह से लड़ते नजर आते हैं।

एक्शन के शौकीन फैंस के लिए सलमान की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan अच्छी साबित हो सकती है।

फिल्म में सलमान ने फिर अपनी शर्ट उतारी है और उनकी फिटनेस देखकर फैंस हैरान हैं।