करीना कपूर को पति सैफ अली खान ने किस कर यूं किया बर्थडे विश, तस्वीरें वायरल

By ललित कुमार | Published: September 21, 2019 09:47 AM2019-09-21T09:47:50+5:302019-09-21T09:47:50+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर आज अपनी फैमिली के साथ 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 21 सितंबर 1980 को जन्मीं करीना कपूर खान बॉलीवुड की कपूर खानदान से हैं।

करीना के जन्मदिन पर उनके पति और एक्टर सैफ अली खान ने किस कर उन्हें बर्थडे विश किया, करीना की ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

एक्टर रणधीर कपूर और एक्ट्रेस बबिता की छोटी बेटी करीना कपूर एक्ट्रेस करीश्मा कपूर की बहन हैं।

करीना इन दिनों टीवी रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' का सीजन 7 जज कर रही हैं।

करीना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म रिफ्युजी से की थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और सादगी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

करीना के साथ फिल्म में अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे और इसी फिल्म के लिए करीना कपूर को फिल्मफेयर बेस्ट फिल्म डेब्यू का अवॉर्ड दिया गया था।

करीना इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की तैयारी में जुटी हुई हैं।

करीना के साथ फिल्म में इरफान खान और राधिका मदान लीड रोल में नजर आएंगे।