‘मनमर्जियां’ और ‘केदारनाथ’ राइटर कनिका ढिल्लों ने हिमांशु शर्मा से की शादी, तस्वीरें वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 5, 2021 05:26 PM2021-01-05T17:26:46+5:302021-01-05T17:29:57+5:30

Next

पटकथा लेखिका कनिका ढिल्लों और पटकथा लेखक हिमांशु शर्मा सगाई की घोषणा के कुछ सप्ताह बाद विवाह के बंधन में बंध गये।

ढिल्लों ‘‘मनमर्जियां’‘, ‘‘केदारनाथ’’ और ‘‘जजमेंटल है क्या’’ जैसी फिल्मों की पटकथा लिखने के लिए जानी जाती हैं।

शर्मा ने ‘‘रांझणा’’, ‘‘तनु वेड्स मनु’’ सीरीज और ‘‘जीरो’’ जैसी फिल्मों की पटकथा लिखी है।

ढिल्लों ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘ 2021 में यह नयी शुरुआत है।’’

दोनों ने 2019 में डेटिंग शुरू की थी और पिछले साल जून में उन्होंने अपने संबंधों को सार्वजनिक किया था।

शर्मा की आने वाली फिल्म ‘अतरंगी रे’ है, जिसका निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं।

मालूम हो कि दोनों साल 2019 से रिलेशनशिप में थे। जून के महीने में दोनों ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था।  (सभी फोटो इंस्टाग्राम)