कंगना रनौत ने शेयर किया ट्रेडिशनल स्टाइलिश लुक, जल्द घर आने वाला है नन्हा मेहमान, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: February 23, 2020 01:25 PM2020-02-23T13:25:00+5:302020-02-23T13:25:00+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा अपने स्टाइलिश अंदाज के वजह से चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार बात कुछ और है।

इस बार रंगोली सुर्खियों में हैं, खबर के अनुसार रंगोली एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद रंगोली ने ट्वीट करके अपने चाहने वालों को दी है।

रंगोली इस बार प्रेग्नेंट नहीं हैं। बल्कि वह बच्चा गोद लेने जा रही हैं। दरअसल रंगोली चंदेल एक बेटी को गोल लेने जा रही हैं। जिसका एलान उन्होंने ट्विटर पर किया है।

रंगोली का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खबर को लेकर रंगोल लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी की बेटी होने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था।

हालांकि शिल्पा के बेटी सरोगेसी के जरिए हुई है। वहीं कंगना की बहन रंगोली की बात करें तो वह बेटी गोद लेने का प्लान कर रही हैं। जो वाकई खुद में एक बड़ा कदम कहा जा सकता है।

रंगोली ने सोशल मीडिया प लिखा, 'मेरा एक बच्चा है। फिर भी मैं और मेरे पति एक बच्ची को गोद लेना चाहते हैं।

मैं कपल्स को बच्चा गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करूंगी, बजाय सरोगेसी के।

इसके जरिए उन बच्चों को घर दिलाएं जो पहले से ही इस दुनिया में हैं और उनका ख्वाब भी पूरा हो जो पैरेंट बनना चाहते हैं।