अर्जुन कपूर की 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, बिना हथियार भारत के ओसामा को ऐसे पकड़ेंगे अर्जुन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 16, 2019 01:41 PM2019-04-16T13:41:49+5:302019-04-16T13:41:49+5:30

Next

अर्जुन कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' का टीजर आज मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। बेहद शानदार और रोमांचिक कर देने वाले इस टीजर में अर्जुन कपूर दमदार और पावरफुल दिख रहे हैं।

आतंकवाद और पुलिस कॉप की ये स्टोरी इसके टीजर से ही आपमें रोमांच भर देगी। टीजर में अर्जुन का लुक हो या फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक सभी बिल्कुल परफेक्ट हैं।

एक मिनट 31 सेकेंड के इस टीजर की शुरूआत होती है और स्लाइड्स से ये बताया जाता है कि साल 2007 से 2013 तक देश भर में 52 ब्लास्ट हुए हैं।

पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर समेत कई शहरों में हुए इस ब्लास्ट में लोग चार सौ लोगों से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई।

इंडिया के ओसामा की इस कहानी में अर्जुन कपूर एक ऐसे कॉप का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी चार लोगों कि टीम के साथ बिना किसी हथियार के इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड को पकड़ने की कोशिश करते हैं।

इंडिया में लगातार ब्लास्ट कराने वाले उस नेमलेस टेरिरिस्ट को ढूंढने निकले ये पांच लोग किस तरह अपने काम को अंजाम देते हैं और किस तरह देश में आतंक फैलाने वाले टेरिरिस्ट को कैसे पकड़ेगें ये देखना रोमांचक होगा।

अर्जुन कपूर ने इस टीजर को शेयर करते हुए लिखा, 'भारत के ओसामा की को पकड़ने की एक अविश्वसनीय कहानी। एक ऐसा ऑपरेशन जिसे अंजाम देने के लिए किसी हथियार की जरूरत नहीं है।'

भीड़ के बीच भी अर्जुन का ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म 24 मई को सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है।