'संजू' में करिश्मा तन्ना का लुक आया सामने, इससे पहले की थी हॉट तस्वीरें शेयर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 20, 2018 10:19 AM2018-06-20T10:19:01+5:302018-06-20T10:19:01+5:30

Next

लीजिए जहां सभी के लुक संजू में नजर आ चुके हैं, इसके बाद अब करिश्मा तन्ना का लुक भी सामने आ गया है।

हाल ही में करिश्मा ने सोशल मीडिया पर फिल्म में अपने लुक को शेयर कर दिया है।

खबरों की मानें तो करिश्मा फिल्म संजू में माधुरी दीक्षित का किरदार निभा रही हैं।

अब इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात का पता तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

फोटो में सभी ने गॉगल्स पहने हैं, इसके अलावा रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

संजू में अपना शेयर करने से पहले करिश्मा ने अपनी हॉट तस्वीरें भी सोशल मीडिया शेयर की थी।

बता दें करिश्मा तन्ना का जन्म मुंबई में साल 1983 को हुआ था।

इस समय वो टीवी सीरियल 'नागिन' के सीजन 3 में नजर आ रही हैं।

उनका यह लुक दर्शकों को भी पसंद आ रहा है।

करिश्मा को साल 2016 में 'जी गोल्ड अवॉर्ड्स' भी मिल चुका हैं।

करिश्मा बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

करिश्मा का यह लुक टीवी सीरियल नागिन के सीजन 3 का है।