नहीं रहे ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ फेम इयान होल्म, 88 साल की उम्र में हुआ निधन

By भाषा | Published: June 20, 2020 02:12 PM2020-06-20T14:12:36+5:302020-06-20T14:12:36+5:30

Next

‘चेरियट्स ऑफ फायर’ और ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ जैसी फिल्मों के मशहूर अभिनेता इयान होल्म का यहां निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

ब्रिटिश अभिनेता होम के एजेंट एलेक्स इरविन ने एक बयान में कहा कि उन का निधन शुक्रवार सुबह एक अस्पताल में हुआ। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

अंतिम समय में उनका परिवार उनके साथ था। इरविन ने कहा कि वह पार्किन्सन्स जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

उन्होंने कहा, ‘‘हमें जादुई व्यक्तित्व वाले बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता की कमी बहुत खलेगी।’’ (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

होम को 1982 की प्रसिद्ध फिल्म ‘चेरियट्स ऑफ फायर’ में जानेमाने खेल कोच सैम मुसाबिनी के किरदार के लिए ब्रिटिश एकेडमी फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। साथ ही वह सहायक अभिनेता के ऑस्कर पुरस्कार के लिए भी नामित हुए थे। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)