Ganesh Chaturthi 2019: शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के घर विराजमान हुए गणपति, देखें Photos
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2019 10:57 IST2019-09-02T10:57:46+5:302019-09-02T10:57:46+5:30

आज 2 सितम्बर को गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र में इस त्योहार का जोश खास रूप से देखने को मिलता है। ऐसे में हर कोई अपने घर बप्पा को लेकर आता है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर्स शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय ने भी मुंबई में अपने घरों में गणपति की मूर्ति की स्थापना की है।

शिल्पा ने गणेश वंदना के लिए गणपति की मूर्ति की स्थापना अपने घर की है।

इस दौरान की फोटो सोशल मीडियो पर वायरल हो रही हैं।

इन फोटो में शिल्पा को अपने घर लाते हुए देखा जा सकता है।

शिल्पा अकेली नहीं जिसके घर बप्पा पधारते हों इस दौरान विवेक ओबेरॉय भी अपने घर गणपति जी की मूर्ति को बिठाते हैं।

विवेक गणपति जी की मूर्ति को घर लाते हुए काफी खुश नजर आए।

विवेक बाप्पा की मूर्ति को अपनी गोद में उठाए दिखाई दिए।

















