#ELKDTAL Teaser Released: ट्रू लव के रस्ते में हुआ सियापा, पापा अनिल कपूर के साथ सोनम का लुक आया सामने

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 28, 2018 01:26 PM2018-06-28T13:26:55+5:302018-06-28T13:26:55+5:30

Next

सोनम कपूर की वीरे दी वेडिंग और पापा अनिल की रेस 3 के बाद अब दोनों फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

बता दें हाल ही में अनिल कपूर की फिल्म फन्ने खां का टीज़र रिलीज़ हुआ है, इस फिल्म में अन‍िल कपूर-ऐश्‍वर्या राय करीब 19 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

अब अगर इस फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को देखा की बात करें तो इस फिल्म में भी जूही चावला और अनिल कपूर बॉम्बे टॉकीज़ के बाद अब एक साथ इस फिल्म में नजर आएंगे।

फिल्म का टीज़र रिलीज़ करने से पहले हाल ही में इसका एक पोस्टर रिलीज किया था।

सोनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का टीजर फैंस के साथ शेयर किया है।

इस टीजर की शुरूआत होती है वर्ष 1942 में आई 'अ लव स्टोरी' के अनिल कपूर के गाने से।

इसमें वह अपनी इस फिल्म का गाना 'एक लड़की को देखा' में दिखाई दे रहे हैं।

इसके बाद वक्त आगे बढ़कर सीधे आज के समय में यानी 2018 में पहुंच जाता है।

इतना ही नहीं वह बताती हैं कि सच्चे प्यार के रास्ते में कोई न कोई सियाप्पा होता ही होता है।

टीजर में इसके बाद अभिनेता राजकुमार राव, अनिल कपूर और जूही चावला एक खुशनुमा माहौल में दिखते हैं और फिर कुछ ऐसा होता है कि अचानक सभी की आंखे हो जाती है।

फिल्म 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

वहीं दूसरी ओर विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

राजकुमार राव और सोनम की जोड़ी दर्शकों को जरूर पसंद आने वाले है