लव स्टोरी में स्क्रीट को पेश करने वाला 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 27, 2018 12:44 PM2018-12-27T12:44:54+5:302018-12-27T12:44:54+5:30

Next

सोनम कपूर, अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

ये फिल्म अगले साल 1 फरवरी 2019 को रिलीज की जाएगी।

2 मिनट 34 सेकेंड के ट्रेलर में फिल्म की कहानी को दि‍लचस्प अंदाज में बताया गया है। कहानी काफी दिलस्प लग रही है।

स्वीट यान‍ि सोनम कपूर की शादी से, ज‍िसके पापा (अन‍िल कपूर) किसी भी अच्छे लड़के से उसकी शादी कराना चाहते हैं।

स्वीटी की शादी नहीं हो पाने के पीछे छ‍िपा है राज जो कहानी में इमोशनल और सस्पेंस दोनों लेकर आ रहा है।

ट्रेलर में साफ हो रहा है कि एक बाप और बेटी के बीच के इमोशन पर पूरी फिल्म टिकी हैं।

जूही और अनिल कपूर के बीच की जोड़ी भी काफी प्रभावित करने वाली लग रही है

दोनों के बीच इमोशन का तड़का भी लगा हुआ है

राजकुमार राव फिल्म का ऐसा किरदार हैं जो फिल्म की हर कड़ी को जोड़ने का काम कर रहे हैं।

ट्रेलर में अन‍िल कपूर और सोनम कपूर पहली बार पर्दे पर प‍िता और बेटी के किरदार में नजर आ रहे हैं।