DeepVeer Reception: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का स्टाइलिश लुक देख निहारते रह गए दर्शक

By ललित कुमार | Published: December 2, 2018 12:39 PM2018-12-02T12:39:59+5:302018-12-02T12:41:04+5:30

Next

हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी का आयोजन किया है।

इस दौरान सभी की निगाहें दीपिका और रणवीर के लुक पर ही टिकी रहीं। वेडिंग रिसेप्शन की इस पार्टी में बॉलीवुड के अलावा बाकी बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं।

1 द‍िसंबर की रात दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में अपना शादी का तीसरा रिसेप्‍शन रखा।

इस रिसेप्शन में दीपिका-रणवीर का लुक भी काफी सुर्खियों में रहा , सिर्फ इतना ही नहीं दोनों स्टार्स की तस्वीरें मीडिया में हर तरफ वायरल भी हुईं।

दीपिका इस दौरान लाल रंग का शिमरी गाउन में नजर आईं और रणवीर सिंह ब्लैक सूट और ब्लैक ब्लेजर में नजर आए।