दीपिका ने फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान इस अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे, विक्रांत मेस्सी और मेघना गुलजार भी आए नजर, देखें Photos

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 5, 2020 12:59 PM2020-01-05T12:59:59+5:302020-01-05T12:59:59+5:30

Next

फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जन्मदिन एक दिन पहले से ही शुरू हो गया।

फिल्म एक्टर विक्रांत मेस्सी और निर्देशक मेघना गुलज़ार ने अगली फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान मनाया जन्मदिन।

लखनऊ रवाना होने से पहले दीपिका ने अपना जन्मदिन मुंबई में मीडिया के साथ मनाया।

दीपिका लखनऊ में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। लखनऊ से दीपिका राजधानी दिल्ली पहुंचेंगी।

फिल्म 'छपाक' में दीपिका पादुकोण एक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभा रही हैं।

दीपिका पादुकोण ने अपना बॉलीवुड करियर शाहरुख खान के साथ "ओम शांति ओम" फिल्म के साथ शुरू किया।

दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2006 में कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से की थी।

5 जनवरी 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन में पैदा हुईं दीपिका रविवार को 34 वां जन्मदिन मना रही हैं है।

एक दिन पहले दीपिका ने मीडिया के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया और फोटोज खिंचवाईं।