कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में आया सुधार, 15 दिन बाद आया होश

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: August 25, 2022 02:27 PM2022-08-25T14:27:30+5:302022-08-25T14:28:58+5:30

Next

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

राजू श्रीवास्तव को होश आ गया है और उनकी तबीयत में पहले से सुधार है।

10 अगस्त से दिल्ली के एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद होश आया है और उनके स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है।

राजू श्रीवास्तव को वर्कआउट के दौरान सीने में दर्द और गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को भर्ती कराया गया था।

राजू श्रीवास्तव ने 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी।

इस समय श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष हैं।