अर्जुन कपूर के घर कुछ इस अंदाज में मनाया गया बोनी कपूर का बर्थडे, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: November 11, 2018 12:00 PM2018-11-11T12:00:55+5:302018-11-11T12:00:55+5:30

Next

बॉलीवुड के बेहतरीन निर्माताओं में से एक हैं बोनी कपूर।

बोनी का जन्म 11 नवंबर को मेरठ, उ.प्र. में हुआ था।

बोनी कपूर मिस्टर इंडिया, नो एंट्री, जुदाई, वांटेड जैसी ब्लाकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वे मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के बडे भाई हैं।

उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। बोनी का नाम हो और श्रीदेवी का नाम ना लिया जाए ऐसा नहीं हो सकता है।

बोनी कपूर और श्रीदेवी की प्रेमकहानी सबसे हटकर थी

बोनी कपूर ने मिस्टर इंडिया, रूप की रानी चोरो का राजा जैसी कई हिट फिल्में बनाईं। लेकिन श्री देवी को लेकर बनाईं इन फिल्मों की खास बात ये थी कि इन सभी फिल्मों में उनके छोटे भाई अनिल कपूर लीड रोल में रहते थे।

अनिल कपूर के साथ काम करते करते ना जाने कब हजारों के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी का दिल उनके ही बड़े भाई बोनी कपूर पर आ गया।

बोनी और श्रीदेवी ने जब शादी की तो हर कोई चौंक गया था, क्योंकि बोनी पहले शादीशुदा थे और 2 बच्चों के पिता भी थे।

श्रीदेवी ने बोनी कपूर से 2 जून 1996 में शादी की थी। फिल्म 'सोलहवां सावन' में श्रीदेवी को देखते ही बोनी का दिल उन पर आ गया था। दोनों के इश्क की शुरुआत एक तरफा प्यार से हुई थी, जो बोनी कपूर की तरफ से था।