B'day Special: दिव्या दत्ता ने 10 साल छोटे इस स्टार को किया था ऑनस्क्रीन 'किस', देखें क्यूट Pics

By ललित कुमार | Published: September 25, 2019 07:12 AM2019-09-25T07:12:34+5:302019-09-25T07:12:34+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, उनका जन्म 25 सितम्बर 1977 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था।

महज 7 साल की उम्र में उनके पिता का देहांत हो गया था और उनका पालन पोषण उनकी माँ और डॉ. नलिनी दत्ता ने किया था।

दिव्या को फिल्म 'इरादा' में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था और अपनी मां के दिव्या काफी क्लोज रही हैं तो उन्होनें इस अवार्ड को अपनी मां को ही समर्पित कर दिया था।

दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और उन्होंने कई कमर्शियल ऐड में काम भी किया।

दिव्या ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1994 में आई फिल्म 'इश्क में जीना इश्क में मरना' से की थी।

कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करने के बाद दिव्या पहली बार बतौर लीड एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म 'वीरगति' में दिखाई दीं।

दिव्या को बॉलीवुड में सही पहचान शाहरुख खान की फिल्म 'वीर जारा' से मिली थी।

फिल्म 'बदलापुर' में दिव्या ने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को किस किया था, जिसके बाद वो काफी चर्चा में भी रही थीं।