Animal Box Office Collection Day 20: एनिमल 500 करोड़ के पार, 20वें दिन कमाए इतने करोड़, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल

By संदीप दाहिमा | Published: December 20, 2023 05:54 PM2023-12-20T17:54:44+5:302023-12-20T17:54:44+5:30

Next

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और लगातार कमाई करती जा रही है।

फिल्म एनिमल ने 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ और 20वें दिन अभी तक 2.93 करोड़ की कमाई की है, फिल्म की कमाई की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है।

दर्शकों के बीच फिल्म एनिमल का क्रेज देखा जा सकता है, फिल्म में दर्शकों को रणबीर कपूर और बॉबी देओल का किरदार काफी पसंद आ रहा है।

वहीं फिल्म में अनिल कपूर की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, रश्मिका मंदाना और रणबीर की जोड़ी जोड़ी को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते 337.58 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 139.26 करोड़ कमाए हैं।