आलिया भट्ट ने शेयर की अपनी बड़ी बहन की बातें, आंखों से नहीं रोक पाईं आंसू, देखें Photos

By ज्ञानेश चौहान | Published: December 2, 2019 01:13 PM2019-12-02T13:13:04+5:302019-12-02T13:13:04+5:30

Next

'वी द वुमन' ईवेंट के दौरान आलिया अपनी बड़ी बहन शाहीन के बारे में बात करते हुए रो दीं।

आलिया ने बताया कि वह जब 13 साल की थीं तब उस वक्त उनकी बड़ी बहन शाहीन डिप्रेशन की परेशानी फेस कर रही थीं।

आलिया को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उनकी बड़ी बहन डिप्रेशन में है।

आलिया को उनकी बहन के डिप्रेशन के बारे में तब पता चला शाहीन ने खुद की जिंदगी के ऊपर एक किताब लिखी थी।

ईवेंट के दौरान आलिया की बड़ी बहन शाहीन भी उनके साथ मौजूद थीं।

शाहीन ने अपने डिप्रेशन का जिक्र अपनी किताब ‘I've Never Been (un)Happier’ में किया था।

जब इस किताब को आलिया ने पढ़ा, तब उन्हें समझ आया कि उनकी बड़ी बहन ने किस हद तक डिप्रेशन की परेशानी को झेला है।

ईवेंट के दौरान इसी पल को याद करते हुए आलिया की आंखों में आंसू आ गए।

आलिया ने कहा कि मैं अपनी बहन के डिप्रेशन के पीछे खुद को भी दोषी मानती हूं।