आलिया भट्ट-स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से सामने आया अजय देवगन का फर्स्ट लुक, देखें पोस्टर

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: February 3, 2022 04:21 PM2022-02-03T16:21:20+5:302022-02-03T16:24:01+5:30

Next

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

गंगूबाई काठियावाड़ी’ से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा है ‘अपनी पहचान से चार चांद लगाने आ रहे हैं हम. कल रिलीज होगी फिल्म का ट्रेलर….’ (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस पोस्टर में अजय देवगन सिर पर टोपी, व्हाइट पैंट-शर्ट, हल्के रंग का ब्लेजर के साथ काला चश्मा भी लगा रखा है। पोस्टर में अजय 'सलाम' करते नजर आ रहै हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

फिल्म में, आलिया भट्ट ने मुंबई के एक प्रोस्टीट्यूट गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका निभाई है, जिसे कम उम्र में देह व्यापार में धकेल दिया गया था। (फोटो: इंस्टाग्राम)

आलिया भट्ट और अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अजय देवगन, इमरान हाशमी, विजय राज, सीमा पाहवा और इंदिरा तिवारी अपनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे (फोटो: इंस्टाग्राम)