Royal Enfield के दीवाने हैं नाना पाटेकर से लेकर ये मशहूर एक्टर-एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें

By धीरज पाल | Published: November 23, 2018 05:46 PM2018-11-23T17:46:41+5:302018-11-23T17:46:41+5:30

Next

रॉयल एनफील्ड भारत में बेहद ही पंसदीदा बाइक है। इसके दीवाने बॉलीवुड जगत भी है। अभिनेता नाना पाटेकर के पास भी रॉयल एनफील्ड है।

बॉलीवुड में एक्टर जैकी श्रॉप भी रॉयल एनफील्ड के दीवाने हैं। जैकी ने अपनी बुलेट कस्टामाइज कराकर इसे एक लाजवाब लुक दिया।

बॉलीवुड जगत में सभी जानते हैं कि एक्टर जॉन अब्राहम को बाइक बहुत पसंद है। जॉन अब्राहम भी रॉयल एनफील्ड के दीवाने हैं।

एक्टर वरूण धवन के पास भी रॉयल एनफील्ड है। हाल ही में रॉयल एनफील्ड की 500सीसी की बाइक ली है।

एक्टर आदित्य रॉय कपूर के पास रॉयल एनफील्ड की दो बाइक मौजूद हैं। आदित्य रॉय कपूर आशिकी-2 फिल्म में काम कर चुके हैं।

एक्टर ही नहीं एक्ट्रेस भी रॉयल एनफील्ड की दीवानी हैं। एक्ट्रेस गुल पनाग के पास भी रॉयल एनफील्ड है।